कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए सदैव खड़ा रहूंगा।विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भैया।
रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं ,दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बाबू भैया को प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति बनने के उपरांत प्रथम बार भाजपा कार्यालय बदायूं आगमन पर ढोल नगाड़े आतिशबाजी पुष्प वर्षा से जिला अध्यक्ष जनप्रतिनिधियों एवं अन्य पार्टी पदाधिकारी द्वारा अभूतपूर्ण स्वागत किया गया।सभापति प्रतिनिहित विधायन समिति व विधायक राजीव कुमार सिंह बब्बू भइया ने कहा जनपद बदायूं के कार्यकर्ताओं शुभचिंतकों ने बहुत परिश्रम करके अभूतपूर्व स्वागत अभिनंदन किया है।

मैं इसके लिए सदैव ऋणी रहूंगा। योगी सरकार में प्रतिनिहित विधायन समिति के सभापति की जिम्मेदारी मुझे मिली है निश्चित तौर पर पूरे जिले में और अधिक विकास करने के लिए मेरा सदैव प्रयास रहेगा पार्टी के कार्यकर्ताओं के मान सम्मान के लिए मै सदैव खड़ा रहूंगा।जिला अध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा प्रीतनिहित विधायन समिति का सभापति राजीव कुमार सिंह बब्बू भैया के लिए बनाया गया है। यह जिम्मेदारी समस्त जनपद वासियों के लिए गौरव का पल है इससे निश्चित रूप से बदायूं के विकास को गति मिलेगी।
