अजय राजपूत मंडल ब्यूरो चीफ कानपुर कन्नौज/ बताते चलें वैसे तो अनेक त्यौहार सनातन धर्म में प्रचलित है जो पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाए जाते हैं इसी क्रम में एक त्यौहार तुलसी विवाह समारोह भी शामिल है जो भारत के लगभग सभी भागों में मनाया जाता है यह त्यौहार कार्तिक के हिंदू महीने में एकादशी से त्रयोदशी तक तीन दिवसीय उत्सव के रूप में मनाया जाता है जिसकी शुरुआत आज से हुई आज महिलाओं ने तुलसी के पौधे की पूजा की तथा तुलसी का श्रंगार कर शालिग्राम के साथ-सात फेरे दिलाए तथा तुलसी विवाह संपन्न कराया सुबह स्नान ध्यान करने के बाद ब्रह्म मुहूर्त में महिलाओं ने तुलसी का श्रंगार कर भोग लगाया तथा सात फेरों के साथ तुलसी विवाह संपन्न किया क्षेत्र में हंसी-खुशी का माहौल देखने को मिला बच्चों में खासा उत्साह दिखाई दिया सुहागन महिलाओं ने इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया सीमा राजपूत ने बताया कि यह त्यौहार 3 दिन तक चलेगा जिसकी शुरुआत आज से हुई है और आज हमने तुलसी विवाह संपन्न किया है हिंदू महीने में एकादशी से त्रयोदशी तक कार्तिक महीने में इस त्यौहार का आयोजन किया जाता है

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed