गोंडा – राष्ट्रीय एकता एवं अखंडता के महान प्रतिपालक भारत रत्न से सम्मानित महान स्वतंत्रता सेनानी लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के 150 वी जयंती पर भारतीय जनता पार्टी जिला मंत्री /प्रत्याशी जिला पंचायत क्षेत्र पंडरी कृपाल प्रथम राम तीरथ वर्मा के द्वारा एक विशाल रैली का आयोजन अपने जिला पंचायत क्षेत्र पंडरी कृपाल प्रथम से किया गया! यह रैली चपरतल्ला बाजार, मूसापुर, भारीवा बाजार( पिपरा भिटौरा) भादवा सोमवंशी, कपिसा, सोनवरसा,सिसउर चौराहा, बिशनपुर बेरिया के रास्ते सालपुर बाजार पहुंचा। जहां जिला पंचायत प्रत्याशी पंडरी कृपाल प्रथम राम तीरथ वर्मा ने अपने सैकड़ो समर्थकों के साथ रैली में आए एडवोकेट पाटेश्वरी प्रसाद वर्मा व साथियों का फूल मालाओं से स्वागत किया। सभी कार्यकर्ताओं के साथ राम तीरथ वर्मा जी के प्रतिष्ठान पर जलपान किया गया उसके बाद खरहटिया चौराहे ,महादेवा के रास्ते गोंडा के टाउन हॉल( गांधी पार्क) पहुंचकर रैली का समापन करते हुए सभी कार्यकर्ता ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।

एमडी न्यूज ब्यूरों गोंडा अजीत यादव की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *