
बाराबंकी:- पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशानुसार मुख्यमंत्री द्वारा चलाए जा रहे N.C.L. जागरूकता अभियान 2.0 कार्यक्रम के तहत – वारसी इन्टर कालेज सत्य प्रेमी नगर एवं सिटी इंटर कॉलेज बाराबंकी में महिला थानाध्यक्ष मुन्नीसिंह, उ0नि0 चांदनी सिंह, म0 हे0का0 सुमन मौर्य, म0का0 आरती, म0का0 सोनी ने सरकार के द्वारा चलाये गए नए कानून – “दंड से न्याय की ओर” के संबंध मे जागरूकता अभियान चलाया एवं उत्तर प्रदेश शासन व उत्तर प्रदेश पुलिस स्तर से संचालित समस्त योजनाओं व प्रबंधनों की जानकारी दी।छात्र-छात्राओं द्वारा नए कानून से संबंधित जागरूकता अभियान पर कला प्रतियोगिता में अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को उत्साहवर्धन हेतु प्रथम,द्वितीय,तृतीय पुरस्कार से पुरस्कृत किया।बालिकाओं को उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाए गए जागरूकता अभियान जैसे-जीरो एफआईआर, ई- एफआईआर, समयबद्ध न्याय, प्रौद्योगिकी एवं फॉरेंसिक उपयोग, महिला एवं बाल संरक्षण, नए अपराध एवं धाराएं, पीड़ित केंद्रित प्रावधान व साइबर क्राइम संबंधी अपराध जो कंप्यूटर, इंटरनेट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से किया जाता है,यातायात के नियमों , बाल विवाह ,पास्को एक्ट, घरेलू हिंसा के बारे में विस्तृत जानकारी दी व इसके साथ ही साथ महिला थाना के सीयूजी नंबर 9454404877 की भी जानकारी दी गई।सरकार द्वारा चलाए गए हेल्प लाइन नम्बर की जानकारी दी एवं नए कानून से संबंधित पोस्टर चस्पा किया।
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।
