बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच अब इंडिगो एयरलाइंस चलायेगी 232 सीटर एयर बस ए-321 विमान। एम डी न्यूज़बरेली-मुंबई और बरेली-बंगलूरू के बीच अब ज्यादा यात्री हवाई यात्रा कर सकेंगे। इंडिगो एयरलाइंस ने दोनों हवाई रूटों पर 180 सीटर एयरक्राफ्ट के स्थान पर 232 सीटर एयर बस ए-321 की उड़ान शुरू कर दी है।बरेली में यह पहली बार इस विमान की उड़ान शुरू की गई है। इंडिगो का यह विमान ज्यादा सुविधाजनक है, और यात्री 10 के बजाय 15 किलो तक का सामान साथ ले जा सकते हैं। दोनों रूटों पर लगातार बढ़ रही यात्रियों की संख्या को देखते हुए ही एयरलाइंस ने यह निर्णय लिया है। भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण सिविल एन्क्लेव बरेली के निदेशक श्री अवधेश अग्रवाल जी के अनुसार नई उड़ान के लिए एयर इंडिया एक्सप्रेस से अनुबंध अंतिम चरण में है। आने वाले दिनों में कई रूटों पर नई उड़ानें शुरू होंगी। हवाई अड्डे पर यात्रियों को ज्यादा सुविधाएं मिलेंगी।

रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed