प्रयागराज | आज हंडिया थाना क्षेत्र में नव निर्मित सैदाबाद पुलिस चौकी प्रयागराज पुलिस कमिश्नर के द्वारा पुजा अर्चना के साथ लोकार्पण किया गया यह चौकी सैदाबाद में स्थापित की गई है जिस कानून व्यवस्था को सही करने में मदद मिलेगी इसके पहले पुलिस चौकी सैदाबाद के डाक बंगले में स्थाई रूप से संचालित हो रही थी पूर्व जिला अधिकारी राजा गणपति यार ने चौंकी के लिए भूमि खाली करा कर आवंटित कि थीं इसका निर्माण कार्य काफी दिनों से रुका हुआ था जिसे महाकुंभ के दौरान कार्य फिर से शुरू किया गया था अब यह पूरा हो चुका है इस पुलिस चौकी के अंतर्गत कुल 40 गांव आते हैं पुलिस कमिश्नर ने कहा कि इससे जनता की सुविधा मिलेगी और पुलिस को भी गांव तक पहुंचने में आसानी होगी चौकी न होने पर गांव वालों को दुर तक सफर करना होता था अब नजदीक चौकी हो जाने से हर समस्याओं का निस्तारण हो जाएगा अब लोगों को दूर का सफर नहीं करना पड़ेगा चौकी की सुंदरीकरण को देखकर जमकर लोगों ने सराहना किया इस अवसर पर डीसीपी गंगानगर कुलदीप सिंह उप जिलाधिकारी हंडिया ने मिलकर पौधे भी लगाएं इस कार्यक्रम में की जनप्रतिनिधि मौजूद रहे ।

रिपोर्टर – अनुज कुमार

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed