जौनपुर से जिला ब्यूरो अमन विश्वकर्मा की रिर्पोट

जनपद मीरजापुर थाना कछवा क्षेत्र के ग्राम डोमनपुर
में स्थित प्राचीन शिव मंदिर, हनुमान मंदिर और लगभग 250 वर्ष पुराना ऐतिहासिक कुआँ (कूप) पर कब्जे का विवाद सामने आया है। ग्रामीणों के अनुसार, पड़ोसी द्वारा इन धार्मिक स्थलों की भूमि पर कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है, जिससे ग्रामवासियों में रोष व्याप्त है।

यह मंदिर और कुआँ ग्राम के धार्मिक एवं सांस्कृतिक आस्था का केंद्र रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से यहाँ पूजा-अर्चना होती रही है, लेकिन अब कुछ लोग मंदिर परिसर की भूमि को निजी संपत्ति बताकर उस पर निर्माण करने की कोशिश कर रहे हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि इन धार्मिक स्थलों की भूमि की पैमाइश कराई जाए तथा कब्जे की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि आने वाली पीढ़ियों के लिए यह धरोहर सुरक्षित रह सके।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *