बाराबंकी से बड़ी खबर

बाराबंकी। देवा थाना क्षेत्र में 3 नवंबर को हुए भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत ने पूरे इलाके को दहला दिया था। हादसे में एक ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हुई थी। अब जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है — हादसे में शामिल ट्रक पिछले 22 माह से बिना फिटनेस सर्टिफिकेट के सड़क पर दौड़ रहा था।

मृतक इंद्र कुमार मिश्रा के पुत्र सर्वेश कुमार मिश्रा की तहरीर पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ B.N.S की धारा 218, 106, और 324(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि हादसे के बाद से ट्रक चालक फरार है, जिसकी तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है।

जांच में यह भी सामने आया कि जिस अर्टिगा कार की ट्रक से भिड़ंत हुई, वह बिना नंबर प्लेट के बुकिंग पर भेजी गई थी।

थाना प्रभारी देवा ने बताया कि केस दर्ज कर ट्रक मालिक और चालक दोनों की जिम्मेदारी तय की जा रही है। यदि जांच में वाहन स्वामी या किसी विभागीय कर्मचारी की लापरवाही सामने आती है, तो उन पर भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट:
रिपोर्टर रामानंद सागर
मंडल ब्यूरो चीफ तेज बहादुर शर्मा
MD News, बाराबंकी

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *