रिपोटर मुन्ताज अली सेवापुरी एम डी न्यूज़

  • वाराणसी के गंजारी क्षेत्र में निर्माणाधीन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम अपने अंतिम चरण में पहुंच गया है। निर्माण एजेंसी के अनुसार स्टेडियम का करीब 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण किया जा चुका है और शेष कार्य तेजी से कराया जा रहा है। कार्यदायी संस्था 21 अप्रैल तक स्टेडियम को संबंधित प्राधिकरण के हवाले कर देगी।
    सूत्रों के मुताबिक स्टेडियम परिसर में फ्लड लाइट्स लगाई जा चुकी हैं। दर्शकों के बैठने के लिए दीर्घाओं में सीट लगाने का काम अंतिम दौर में है, जिसे युद्धस्तर पर पूरा किया जा रहा है। लगभग 30 हजार दर्शकों की क्षमता वाले इस स्टेडियम का डिजाइन काशी की सांस्कृतिक पहचान को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है।
    हालांकि स्टेडियम के आसपास की कुछ अतिरिक्त भूमि की खरीद प्रक्रिया अभी बाकी है। प्रशासन स्तर पर प्रयास किए जा रहे हैं, लेकिन कुछ किसानों ने अपनी जमीन देने से इनकार करते हुए खेतों में बोर्ड लगा दिए हैं। प्रशासन की ओर से सर्किल रेट से दोगुना मुआवजा देने की बात कही जा रही है।
    अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर सभी औपचारिकताएं पूरी कर स्टेडियम का विधिवत हैंडओवर कर दिया जाएगा।।

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *