दिनांक- 05/06.11.2025 को स्वाट/सर्विलांस व थाना कोतवाली नगर की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरी की घटनाओं की रोकथाम हेतु गश्त/चेकिंग की जा रही थी कि थाना कोतवाली नगर क्षेत्रान्तर्गत सुमैया नगर के पास एक मोटरसाइकिल पर दो संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा रुकने का इसारा किया गया तो पुलिस टीम को देखकर तेज रफ्तार से भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर शूगर मिल के पास मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर गिर जाने पर, अभियुक्तगण पैदल भागते हुए गिरफ्तारी से बचने के लिए पुलिस टीम पर जान से मारने की नियत से फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा की गई आत्मरक्षार्थ फायरिंग में 01 संदिग्ध व्यक्ति/अभियुक्त के पैर में गोली लगने से घायल हो गया। घायल अभियुक्त की पहचान *रघुवीर पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी सदरौना काशीराम कॉलोनी थाना पारा जनपद लखनऊ* के रूप में हुई, जिसे गिरफ्तार कर उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया एवं दूसरे अभियुक्त *अजय दीक्षित उर्फ शुभम पुत्र स्व ललित निवासी एसटीपी चौराहा निकट चक्की थाना बीबीडी जनपद लखनऊ, मूल निवासी दिबियापुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर* को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तगण के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा .315 बोर मय 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर, चोरी की अपाचे मोटरसाइकिल व 1500 रुपये बरामद किये गये।
आरम्भिक जांच से ज्ञात हुआ कि अभियुक्तगण का एक गिरोह है। अभियुक्तगण द्वारा दिनांक-31.10.2025 को थाना कोतवाली नगर के बाहर खड़ी अपाचे बाइक चोरी की गई थी, जिसके सम्बन्ध मु0अ0सं0 998/25 धारा 303(2) बीएनएस पंजीकृत है। पुलिस द्वारा दिनांक-05.11.2025 को *अभियुक्त श्यामू रावत* पुत्र मुन्ना निवासी शेखुपुर थाना मोहम्मदपुर खाला जनपद बाराबंकी को गिरफ्तार किया जा चुका है। अभियुक्तगण द्वारा जनपद शाहजहांपुर, बरेली, अमेठी एवं दिनांक-01.11.2025 को थाना क्षेत्र गुरुबक्स्गंज जनपद रायबरेली में लूट की घटना भी कारित की गई है, जिसके सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

नाम पता गिरफ्तार अभियुक्तगण-
- रघुवीर पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी सदरौना काशीराम कॉलोनी थाना पारा जनपद लखनऊ (मुठभेड़ में घायल)
- अजय दीक्षित उर्फ शुभम पुत्र स्व ललित निवासी एसटीपी चौराहा निकट चक्की थाना बीबीडी जनपद लखनऊ, मूल निवासी दिबियापुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर
बरामदगी
- 01 अदद अवैध तमंचा .315 बोर
- 01 अदद जिंदा व 01 अदद खोखा कारतूस .315 बोर
- 01 अदद मो0सा0 यूपी 32 जेएफ 1064 अपाचे (मु0अ0सं0 998/2025 थाना कोतवाली नगर)
- 1500/- रुपये नकद (थाना गुरुबक्स्गंज जनपद रायबरेली क्षेत्रान्तर्गत लूट के)
आपराधिक इतिहास-
1. रघुवीर पाण्डेय पुत्र अवधेश पाण्डेय निवासी सदरौना काशीराम कॉलोनी थाना पारा जनपद लखनऊ (मुठभेड़ में घायल)
- मु0अ0सं0 645/2020 धारा 380/411/454 भादवि0 थाना आशियाना जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 162/2021 धारा 380/411भादवि0 थाना आशियाना जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 234/2021 धारा 380/411 भादवि0 थाना आशियाना जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 246/2021 धारा 20/8 एनडीपीएस एक्ट थाना आशियाना जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 178/2021 धारा 380/454 भादवि0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 181/2021 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 183/2021 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 273/2021 धारा 380/411/457 भादवि0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 413/2021 धारा 380/411/454 भादवि0 थाना चिनहट जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 372/2022 धारा 120बी/397/412 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना जानकीपुरम जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 123/2022 धारा 2(3) गैंगस्टर एक्ट थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 518/2022 धारा 398 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना गोसांईगंज जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 622/2022 धारा 380/411/457 भादवि0 व 3/25 आर्म्स एक्ट थाना कृष्णानगर जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 998/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
2. अजय दीक्षित उर्फ शुभम पुत्र स्व ललित निवासी stp चौराहा निकट चक्की थाना बीबीडी जनपद लखनऊ, मूल निवासी दिबियापुर थाना बिल्हौर जनपद कानपुर नगर
- मु0अ0सं0 367/2022 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट थाना चिनहट जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 368/2022 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट थाना चिनहट जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 630/2025 धारा 115(2)/118(1)/191(2) बीएनएस थाना चिनहट जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 979/2019 धारा 392/411 भादवि थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 532/2024 धारा 304(2)/317(2) बीएनएस थाना गोमतीनगर जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 294/2023 धारा 392/411 भादवि0 थाना विभूति खण्ड जनपद लखनऊ
- मु0अ0सं0 998/2025 धारा 303(2) बीएनएस थाना कोतवाली नगर जनपद बाराबंकी
मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या
तेज बहादुर शर्मा।
