बाराबंकी ग्राम बसौली रामू यादव के छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में सारा सामान जलकर हो गया राख शुरुआत में उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में भयानक रूप ले लिया ।

MD News बहुआयामी सामाचार चैनल रिपोर्टिंग इंचार्ज फतेहपुर रवि रावत जनपद बाराबंकी

बाराबंकी फतेहपुर के अंतर्गत ग्राम बसौली में शुक्रवार दोपहर रामू यादव के छप्परनुमा घर में अज्ञात कारणों से लगी आग में सारा सामान जलकर हो गया राख शुरुआत में उठी चिंगारी ने कुछ ही पलों में भयानक रूप ले लिया और देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया घटना के समय घर के बाहर मौजूद परिजनों और पड़ोसियों ने धुआ उठता देख शोर मचाया स्थानीय ग्रामीणों ने बाल्टियों से पानी डालकर और मिट्टी फेक कर आग बुझाने का किया प्रयास लेकिन आग की लपेटें लगातार तेज उठ रही थी काफी प्रयास के बाद आग को नियंत्रण नहीं कर पाए तो ग्रामीण ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी जिसमें रामू यादव के घर में रखा करीब 3 कुंतल सरसों गेहूं चावल कपड़े तथा ताखत और पशुओं का चारा सहित अन्य आवश्यक घरेलू सामान पूरी तरह से जलकर राख हो गया आग की तीव्रता के कारण घर का अधिकांश हिस्सा राख में बदल गया जिसकी सूचना पाते ही तहसीलदार वैशाली अहलावत ने राजस्व टीम को तत्काल मौके पर भेजा उन्होंने बताया कि राजस्व कर्मियों को नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए हैं रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद प्रभावित परिवार को नियमानुसार सहायता प्रदान की जाएगी गांव के लोगों का कहना है कि रामू यादव का परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है और इस आग ने उनकी रोजमर्रा की आवश्यकता का लगभग सब कुछ जल गया है ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द से जल्द मदद की मांग की है ताकि परिवार को राहत मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *