रिपोर्ट आकाश मिश्र
बहुआयामी समाचार

मितौली खीरी, 15 नवंबर 2025: लखीमपुर खीरी जनपद के अंतर्गत मितौली कस्बे में संचालित विद्या भारती विद्यालय बराती लाल गोमती देवी सरस्वती विद्या मंदिर का प्रांतीय योजना अनुसार वार्षिक निरीक्षण संपन्न हुआ। वार्षिक निरीक्षण हेतु आए हुए निरीक्षक बंधुओं में श्री शांति कुमार यादव प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बनवीरपुर एवं प्रधानाचार्य नीरज जायसवाल सरस्वती शिशु मंदिर दुबहा लखीमपुर खीरी ने वंदना सभा से लेकर कक्षा शिक्षण का अवलोकन बड़ी बारीकी से किया। छात्र संसद की बैठक कर भैय्या बहनों से अनेक गतिविधियों की जानकारी ली। भोजन बेला, शारीरिक से लेकर वंदेमातरम तक बड़ी सूक्ष्मता से निरीक्षण किया। विद्यालय का शिक्षण अनुशासन एवं व्यवस्थाओं को देख कर संतोष व्यक्त किया। अवकाश के उपरांत आचार्य बैठक कर सभी विभागों से संबंधित जानकारी ली एवं पंचपदीय अधिगम पद्धति के प्रयोग से शिक्षण पर चर्चा वार्ता करते हुए गतिविधि आधारित शिक्षण करने पर बल दिया तथा साथ में प्रबंधक समिति की बैठक कर विद्यालय विकास पर चर्चा वार्ता की। विद्यालय के द्वारा निरीक्षक बंधुओं का आभार व्यक्त किया गया।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *