महराजगंज।नवनिर्माण इन्टरमीडिएट कालेज पिपरा बाजार महराजगंज में बाल दिवस के अवसर पर दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।खेल के दूसरे दिन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अनूप श्रीवास्तव, अरविन्द पाण्डेय एवं विद्यालय के संरक्षक निरंजन प्रताप सिंह प्रसाशक अरुण तिवारी रहे।


इस अवसर पर खिलाड़ियों को मेडल तथा पुरस्कार देकर उनका उत्साह वर्धन किया गया। इस अवसर विद्यालय के संरक्षक श्री निरंजन प्रताप सिंह ने खेलकूद के महत्व को बताते हुए सभी खिलाड़ियों के उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में ब्लू वर्ग विजेता बना। कबड्डी में ब्लू वर्ग रस्साकसी बालक वर्ग एवं बालिका वर्ग दोनों में एलो वर्ग विजेता बना।खो खो बालक वर्ग ग्रीन एवं बालिका वर्ग में एलो तथा क्रिकेट में रेड विजेता बना रंगोली प्रतियोगिता में एलो ग्रुप विजयी हुआ।


इस अवसर पर खेल अध्यक्ष आशुतोष सिंह मैच रेफरी भास्कर सिंह संचालक रमेश कुमार पाण्डेय संजय पटेल पुरूषोत्तम चौधरी बृजेश कुमार पटेल ताहिरा खातुन विवेक गुप्ता अनुराधा निषाद सुधांशु पाण्डेय राजकुमार धर्मेंद्र यादव कंचन तिवारी सलोनी रावत सूरज अमेरिका बलिराम निशा आदि लोग उपस्थित रहे।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *