दातागंज तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस आयोजित।

शिकायतों का समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करे अधिकारी ।जिलाधिकारी अवनीश राय

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं 15 नवंबर। जिला अधिकारी अवनीश राय ने तहसील दातागंज में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को प्राप्त शिकायतों का गुणवत्ता परक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 40 शिकायती पत्र प्राप्त हुए।

जिनमें से तीन को मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया ।शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर चक रोड पर अवैध कब्जा हटवाने भूमि की पैमाईश करवाने भूमि पर से अवैध कब्जा हटवाने सहित कुल 40 शिकायती पत्र प्राप्त हुए जिनमें से तीन का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। बाकी शिकायती प्रार्थना पत्रों का संबंधित अधिकारियों को गुणवत्तापरक व समयबद्ध निस्तारण करने के निर्देश दिए।इस अवसर पर सी डी ओ केशव कुमार सहित कई विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *