वाराणसी आर्मी पब्लिक स्कूल में देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू जी की जयंती “बाल दिवस” के रूप में अत्यंत हर्ष और उमंग के साथ मनाई गई। इस अवसर पर विद्यालय परिसर बच्चों के उत्साह, रचनात्मकता और आनंद से गूंज उठा।
कार्यक्रम की शुरुआत नेहरू जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर और दीप प्रज्वलन के साथ की गई। तत्पश्चात विद्यालय के प्रधानाचार्य संदीप सिंह ने बच्चों को संबोधित करते हुए बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू जी ने हमेशा बच्चों को राष्ट्र का भविष्य माना और शिक्षा, प्रेम तथा समानता का संदेश दिया। उन्होंने बच्चों को मेहनत, अनुशासन और सद्भाव के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।कार्यक्रम की आगे की कड़ी में विद्यालय के प्रधानाचार्य ने कहा कि बाल दिवस बच्चों की मासूमियत, रचनात्मक सोच और उज्ज्वल सपनों का उत्सव है। उन्होंने कहा
“बच्चे देश की सबसे बड़ी पूंजी हैं। जब बच्चे शिक्षित, सुरक्षित और प्रेरित होते हैं, तभी राष्ट्र प्रगति करता है
उन्होंने सभी विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में साहस, दया, सम्मान और सद्भाव जैसे मूल्यों को अपनाएँ और एक बेहतर समाज के निर्माण में योगदान दें।विशेष आकर्षण बच्चों के लिए आयोजित खेल प्रतियोगिताएँ रहीं, जिनमें छात्रों ने अत्यंत उत्साह से भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के सभी विद्यार्थियों को मिष्ठान वितरण भी किया गया। बच्चों ने पूरी ऊर्जा के साथ समारोह का आनंद लिया और बाल दिवस को यादगार बनाया।कार्यक्रम का समापन राष्ट्रीय गीत के साथ हुआ। विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि वे बच्चों की प्रतिभा, सुरक्षा, शिक्षा एवं समग्र विकास के लिए निरंतर कार्यरत रहेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *