20 किलो डोडा के छिलको की तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार।
एम डी न्यूज़,
बरेली के फरीदपुर थाना क्षेत्र के दो तस्कर पीलीभीत के बरखेड़ा में डोडा छिलका की सप्लाई करने बाइक से जा रहे थे। इसी दौरान बारादरी पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। बारादरी थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव के सामने ली गई तलाशी में दोनों के पास से बीस किलो डोडा छिलका बरामद हुआ। सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को मुखबिर की सूचना पर बारादरी पुलिस ने दिव्यानी लान के पास दबिश देकर दो बाइक सवार युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में दोनों ने अपना नाम फरीदपुर के गांव तुमडिया निवासी वीरपाल और गोविंदापुर निवासी वीरेंद्र बताया। दोनों ने पुलिस को बताया कि उनके पास डोडा छिलका है। इसके बाद सीओ तृतीय पंकज श्रीवास्तव को मौके पर बुलाकर दोनों के पास से 20.80 किलो डोडा छिलका बरामद किया गया। पुलिस की पूछताछ में पता चला कि तुमडिया निवासी वीरपाल ने यह डोडा छिलका बदायूं क्षेत्र के किसानों से खरीदकर जुटाया था। वह पीलीभीत के बरखेड़ा में यह माल बेचने जा रहा था तभी पुलिस ने पकड़ लिया। बारादरी थाने में दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है।
रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *