अलखनाथ मंदिर समिति ने डीएम को दिया ज्ञापन,नाथ कॉरिडोर का काम रुकवाने वालों पर कार्रवाई की मांग।

रिपोर्टर गौरव सक्सेना

बरेली में तपोनिधि श्री पंचायती आनंद अखाड़ा से संबद्ध अलखनाथ मंदिर प्रबंध समिति के पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अलखनाथ मंदिर में चल रहे नाथ कॉरिडोर के कार्य को दूसरे समुदाय के लोगों द्वारा रुकवाने का आरोप लगाकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। समिति के अध्यक्ष कालू गिरि की ओर से सौंपे गए ज्ञापन के अनुसार खेत नंबर 735, 736/944 पर पर्यटन विभाग प्रसाद, फूल की दुकान, शौचालय निर्माण करा रहा है। कुछ दूसरे समुदाय के लोग इसका विरोध कर रहे हैं। एक व्यक्ति ने संबंधित भूमि खरीदने की बात कही है, जबकि खसरे में बाबा अलखनाथ का नाम दर्ज है। जमीन किसी व्यक्ति की नहीं, बल्कि धार्मिक स्थल है। उन्होंने दस्तावेजों की जांच कराकर अवैध तरीके से भूमि हड़पने की कोशिश करने वालों पर सख्त कार्रवाई किए जाने की मांग की है। रिपोर्टर गौरव कुमार एम डी न्यूज़ बरेली।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *