हैदरगढ़ (बाराबंकी): बेसिक शिक्षा विभाग के तत्वावधान में आयोजित खेल कूद प्रतियोगिता में विकास खंड हैदरगढ़ के न्याय पंचायत अंसारी के उच्च प्राथमिक विद्यालय कनवा में न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। जिसमे न्याय पंचायत के अंतर्गत आने वाले विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने विविध खेलों में भाग लिया। खेल अनुदेशक ब्रजेश कुमार, रवि तिवारी, सावना मिश्रा व मल्लिका यादव की उपस्थिति में प्रभारी राजेंद्र किशोर पांडेय के निर्देशन में खेल प्रतियोगिता का सफल संचालन किया गया।
पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग कबड्डी में हैदरगढ़ विजेता व कनवा उपविजेता रहा व बालिका वर्ग कबड्डी में अंसारी विजेता व कल्याणपुर उपविजेता रहा। प्राथमिक बालक वर्ग में गोतौना विजेता व करौंदी उपविजेता रहा व बालिका वर्ग में कनवा विजेता व गोतौना उपविजेता रहा। पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में कल्याणपुर विजेता व हैदरगढ़ उपविजेता रहा। पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग खो-खो प्रतियोगिता में हैदरगढ़ विजेता व कल्याणपुर उपविजेता रहा। पूर्व माध्यमिक बालक वर्ग 100 मीटर दौड़ में हैदरगढ़ के देवा प्रथम, कल्याणपुर के हिमांशु व 200 मीटर दौड़ में कल्याणपुर के अर्जुन व हिमांशु क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रहे। पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में कनवा की रोहिणी, अंसारी की रीता क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही व 200 मीटर में कनवा की रोहिणी, कल्याणपुर की प्रियांशी क्रमशः प्रथम व द्वितीय स्थान पर रही। पी.टी. में पूर्व माध्यमिक विद्यालय हैदरगढ़ ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। इस अवसर पर मुख्य रूप से दीपक मिश्रा, विवेक गुप्ता, रुद्रकांत बाजपेयी, योगेन्द्र मिश्रा, रजनीश शुक्ला, सतरूपा द

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *