दिनांक 16 नवंबर

पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच जिला कार्यालय मोहल्ला जवाहरपुरी जनपद बदायूंँ में हुआ विचार गोष्ठी का आयोजन ।

रिपोर्टर प्रदीप पाण्डेय बदायूं

बदायूं,पूर्व कमिश्नर बाबा हरदेव सिंह विचार मंच के बरेली मंडल के मंडल अध्यक्ष डॉक्टर हरिनंदन सिंह ने मंच के पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए भ्रष्टाचार दूर करने के 10 उपाय बताएं ! सरकारी प्रक्रियाओं का डिजिटलीकरण, सूचना का अधिकार (RTI) के माध्यम से पारदर्शिता, कठोर कानून और त्वरित न्याय, नागरिकों की जागरूकता और भागीदारी, ई-गवर्नेंस को बढ़ावा देना,

डिजिटल लेन-देन को प्रोत्साहित करना, सार्वजनिक खरीद में पारदर्शिता, भ्रष्टाचार विरोधी संस्थाओं को मजबूत करना, जवाबदेही और निगरानी तंत्र स्थापित करना, और नैतिक शिक्षा को बढ़ावा देना! जिला अध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहां भ्रष्टाचार गरीबों और कमजोर लोगों को सबसे अधिक नुकसान पहुंचाता है। भ्रष्टाचार करने वाला व्यक्ति अपने निजी लाभ के लिए देश की संपत्ति का शोषण करता है। बेईमानी या धोखाधड़ी वाला व्यवहार भ्रष्टाचार के रूप में सामने आता है। भ्रष्टाचार के कई रूप हैं,

जिनमें रिश्वतखोरी, गबन, भाई-भतीजावाद, सत्ता का दुरुपयोग और धोखाधड़ी शामिल है! जिला उपाध्यक्ष ऋषि नंदन शर्मा ने अपने विचार रखते हुए कहां भ्रष्टाचार रोकने के लिए कई उपाय हैं, जिनमें डिजिटलीकरण और प्रौद्योगिकी का उपयोग,कानूनी और नियामक ढांचे को मजबूत करना, नैतिकता और जागरूकता बढ़ाना शामिल है। सरकारी प्रक्रियाओं को डिजिटल बनाना, ई-गवर्नेंस और ई-टेंडरिंग लागू करना, और लाभ सीधे लाभार्थियों तक पहुंचाना भ्रष्टाचार कम कर सकता है।

कानूनों का सख्त प्रवर्तन, व्हिसलब्लोअर संरक्षण, और सार्वजनिक निगरानी भी महत्वपूर्ण हैं। जिला सचिव राजू कश्यप ने कहां इसकेअलावा, संगठनात्मक संस्कृति को बेहतर बनाना और जनता में जागरूकता फैलाना भी समाधान प्रभाव है इस मौके पर धर्मपाल कश्यप, दिलावर हुसैन, बनवारी सिंह यादव, मुकेश कश्यप, फरियाद अली अल्वी, हुकुम सिंह चौधरी, सोनू शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *