MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

17नवंबर2025 दिन सोमवार
सऊदी अरब के मुफ्रिहात इलाके में मक्का से मदीना जा रही बस के डीजल टैंकर से टकराने पर हुए भीषण हादसे में कम से कम 42 भारतीय उमरा यात्रियों के मारे जाने की खबर आ रही है. इसमें कई यात्री हैदराबाद के बताए जा रहे हैं, टक्कर इतनी जोरदार थी कि कई लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और कई घायल हुए। प्राप्त सूचना से पता चला है कि इस बस में 42 भारतीय थे जो सऊदी अरब के मुफ्रिहात इलाके में मक्का से मदीना जा रही बस के डीजल टैंकर से टकराने पर हुए भीषण हादसे में उमरा यात्रियों के मारे जाने की खबर आ रही है। मक्का जा रहे परिवारों में दहशत का माहौल नाम सूची अभी शेष हैं।
सभी भारतीयों को सूचित किया जाता हैं कि सऊदी अरब के मदीना में बस हादसे में 42 भारतीय उमराह यात्रियों की मौत के मामलें में जेद्दाह स्तिथ भारतीय एंबेसी ने मदद के लिए टोल फ्री नंबर जारी किया हैं, आप इन नंबरों के ज़रिए अपने यात्रियों की जानकारी ले सकते हैं।

हेल्पलाइन का संपर्क विवरण इस प्रकार है:

8002440003 (टोल फ्री)
0122614093
0126614276
+966556122301 (व्हाट्सएप)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *