ब्रजेन्द्र नन्दन
वाराणसी मीडिया प्रभारी
एम डी न्यूज़

लखनऊ /आज रविवार को वीरांगना ऊदा देवी के बलिदान दिवस के अवसर पर वृंदावन कॉलोनी के पासी चौराहे पर 12 फीट ऊंची और 6 टन वजनी हाथ में बंदूक लिए विशालकाय प्रतिमा का अनावरण किया गया इसमें माननीय सीएम योगी आदित्यनाथ जी एवं आदरणीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी ने विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रह कर “वीरांगना ऊदा देवी जी की प्रतिमा का अनावरण किया।
नारी शक्ति की अद्वितीय प्रतिमूर्ति को विनम्र श्रद्धांजलि देने के लिए “वार्ड नंबर 14 भरवारा मल्हौर/ सरायशेख के ‘पूर्व पार्षद प्रत्याशी, श्री राजेश कुमार जी ने अपने समस्त जन समुदाय एवं टीम के साथ कार्यक्रम स्थल पहुंचकर वीरांगना ऊदा देवी को श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया।

वीरांगना ऊदा देवी पासी ने 1857 के स्वाधीनता संग्राम में लखनऊ के सिंकदर बाग में 36 अंग्रेज सैनिकों को मौत के घाट उतारकर शहीद हुई थी। राजनाथ ने कहा- जब ऊदा देवी शहीद हुईं, तो ब्रिटिश अफसरों ने अपनी हैट उतारकर उन्हें सैल्यूट किया। ये उनकी वीरता का प्रमाण था। पासी समुदाय ने स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। अपना सबकुछ न्यौछावर किया।
योगी जी ने कहा- ‘हम सभी शहीद वीरांगना ऊदा देवी की स्मृतियों को नमन करते हैं। भारत की स्वाधीनता को प्राप्त करने के लिए ऐसे वीरांगनाओं का योगदान अविस्मरणीय है। शहीद वीरांगना ऊदा देवी केवल नारियों के लिए ही नहीं, बल्कि हर हिंदुस्तानी के लिए एक प्रेरणा हैं। मैं इस स्मृति के लिए उन्हें नमन करता हूं।’

कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री श्री कमलेश पासवान जी, उपमुख्यमंत्री श्री ब्रजेश पाठक जी, भाजपा वरिष्ठ नेता डॉक्टर नीरज सिंह जी , एमएलसी श्री मुकेश शर्मा जी, एमएलसी श्री रामचंद्र प्रधान जी, माननीय बीकेटी विधायक योगेश शुक्ला जी, पूर्व केंद्रीय मंत्री कौशल किशोर जी महापौर श्रीमती सुषमा खार्कवाल जी, माo विधायक श्रीमती जय देवी कौशल जी,जिला अध्यक्ष श्री विजय मौर्य जी सहित समस्त विधायकगण, मंडल अध्यक्षगण एवं सम्मानित गणमान्यजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed