*कल भक्ति-सुरों और सांस्कृतिक रंगों से सजेगा महादेवा महोत्सव का मंच*

उत्तर प्रदेश सहायक क्राइम प्रभारी -विशाल गुप्ता बाराबंकी

। महादेवा महोत्सव में कल का दिन पूरी तरह सांस्कृतिक उत्सव के रंगों से भरपूर रहेगा। सुबह 12 बजे यूनियन इंटर कॉलेज के छात्र मंच संभालेंगे, जिसके बाद 12:30 बजे प्राथमिक विद्यालय के बच्चे अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। दोपहर 1 बजे कस्तूरबा गांधी विद्यालय की बालिकाएँ कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँगी,

वहीं 1:30 बजे स्थानीय बच्चों द्वारा शिव–पार्वती विवाह और समुद्र मंथन जैसे पौराणिक प्रसंगों का मनोहारी मंचन किया जाएगा। दोपहर 2 बजे बी०पी०एन० स्कूल के विद्यार्थी अपनी प्रस्तुति देंगे, फिर 2:15 बजे एस०बी०पी०एम० स्कूल के बच्चे मंच पर उतरेंगे।

इसके बाद 2:45 बजे कान्ती महाविद्यालय की प्रस्तुति दर्शकों का मनोरंजन करेगी। ठीक 3 बजे गायिका अर्चना मिश्रा सुरों की मधुर धारा बहाएँगी। शाम 4 बजे सिद्धार्थ कनौजिया की कठपुतली कला दर्शकों को रोमांचित करेगी, जिसके बाद 4:45 बजे पर्णिका श्रीवास्तव का कथक नृत्य रंग बिखेरेगा। दिन के समापन पर 6 बजे नीलम विश्वकर्मा और सचदेवा सारथी द्वारा प्रस्तुत जवाबी कीर्तन श्रद्धा और भक्ति का भाव जगाएगा। दिनभर चलने वाले इन विविध कार्यक्रमों से महोत्सव में संस्कृति, परंपरा और आस्था का सुंदर संगम दिखाई देगा।

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *