…..सृजन सामाजिक विकास न्यास, 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल,गंगा टास्क फोर्स,एवं एन एस एस बी एच यू.के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम

लंका-ट्रामा सेंटर के कैंपस व गंगा बन रमना में 2 दिनों में 22000 पौधे लगाए गए जिसमे पीपल,पाकड़, बरगद,जामुन,अर्जुन,नीम,अमल ताश,मोल श्री,गुल मुहर,अशोक,आवला आदि के पौधे लगाये गये इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रोफेसर सरोज चूड़ामणि पद्मश्री थी। कार्यक्रम की अध्यक्षतावडा सौरभ सिहं इन्चार्ज ट्राम सेन्टर बीएचयू ने किया तथा विशिष्ट अतिथि महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, प्रोफ़ेसर बाला लखेंद्र एनएसएस बी एच यू, कालिका सिंह प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड निदेशक लेफ्टिनेंट कर्नल हेमंत गंभीर थे। संचालन एवं संयोजन सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह पर्यावरण विद ने किया, अनिल कुमार बॄक्ष कमांडेंट 95 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के दिशा निर्देश में महेंद्र मिश्रा उप कमांडेंट 95 बटालियन के नेतृत्व में वाहिनी के प्रवीण सिंह के साथ तमाम जवानों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया ।
137 बटालियन गंगा टास्क फोर्स के लेफ्टिनेंट कर्नल श्री हेमंत गंभीर के नेतृत्व में गंगा टास्क फोर्स के जवानों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया साथ साथ बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी के एनएसएस के छात्र प्रोफेसर बाला लखेंद्र के नेतृत्व में भाग लिया । अनिल कुमार सिंह ब्रांड एंबेसडर पर्यावरण विभाग उत्तर प्रदेश सरकार ने सभी को पौध लगाने व देखरेख करने के बारे में विधिवत बताएं। सौरभ सिंह आचार्य प्रभारी
ट्रामा सेंटर काशी हिंदू विश्वविद्यालय ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी को धन्यवाद ज्ञापन दिए

वाराणसी से ब्यूरो चीफ प्रियंका पटेल

1 view

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed