बारांबकी/उत्तर प्रदेश: गुरुवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान गणेशपुर बाराबंकी के अरविंदो हाल में परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की एक दिवसीय जनपद स्तरीय आई सी टी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । प्रतियोगिता का शुभारंभ कार्यवाहक प्राचार्य आर पी यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शिक्षकों को संबोधित करते हुए आईसीटी के महत्व पर चर्चा की। नोडल प्रवक्ता लाल चंदने बताया कि, ज्यूरी सदस्य डॉ विनीत कुमार गुप्ता प्रोफेसर हेड सीएसआईएस एसआरएमयू देवा, डॉ अखिलेश पटेल एसोसिएट प्रोफेसर रामनगर पी जी कॉलेज, अखिलेश वर्मा राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बाराबंकी ने संयुक्त रूप से मूल्यांकन किया।

प्रतियोगिता में महिला वर्ग में प्रथम स्थान रिंकी सिंह प्राथमिक विद्यालय प्यारेपुर सरैया, द्वितीय स्थान अमृता रस्तोगी कंपोजिट स्कूल केसरगंज सिद्धौर, सोनिका मिश्रा कंपोजिट स्कूल इचौलिया मसौली जबकि ‎पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान मोहम्मद आसिफ प्राथमिक विद्यालय मुनीम पुर बरतरा निन्दुरा द्वितीय स्थान अखिलेश बाजपेई कंपोजिट स्कूल तिनवानी बंकी तृतीय स्थान उमेश वर्मा यूपीएस अंदका सिद्धौर को मिला।

प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले महिला और पुरुष वर्ग के शिक्षकों को अब राज्य स्तरीय आई सी टी प्रतियोगिता में जनपद का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा। साथ ही समस्त प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया इस अवसर पर प्रवक्ता राम प्रकाश यादव, प्रशासनिक अधिकारी के के अवस्थी , लाल चंद आदि उपस्थित रहे।

मंडल ब्यूरो चीफ अयोध्या तेज बहादुर शर्मा।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *