बाराबंकी/उत्तर प्रदेश : जनपद के ग्राम शहरी में बसपा चली बूथ की ओर के अंतर्गत जनपद बाराबंकी के विधानसभा रामनगर में सेक्टर व शहरी बूथ सेक्टरों पर बसपा प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल के द्वारा समीक्षा की गई साथ ही लोगों से मिलकर बसपा के प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने 9 अक्टूबर को संपन्न हुई लखनऊ के रमाबाई अंबेडकर मैदान में ऐतिहासिक कार्यक्रम की सफलता के लिए बसपा के कार्यकर्ताओं को धन्यवाद दिया

इस मौके पर बसपा के पदाधिकारी में विधानसभा प्रभारी बीएल गौतम विधानसभा प्रभारी अजय गौतम विधानसभा अध्यक्ष सूरज रावत आरिफ अंसारी सुरेश रावत सेक्टर अध्यक्ष सुरेश वर्मा निखिल शर्मा अकील राइन रामकरण धीमान विनोद गौतम रामकरण पाल एवं हजारों की संख्या में लोग मौजूद रहे

सभी लोगों ने 2027 में बहुजन समाज पार्टी की सरकार बनाने का का वादा किया प्रदेश अध्यक्ष विश्वनाथ पाल ने कहा 9 अक्टूबर को लखनऊ में मान्यवर काशीराम जी की पुण्यतिथि पर बहन कुमारी मायावती से आवाहन पर सभी जिलों से पहुंचे कार्यकर्ताओं ने लखनऊ को नीले रंग से रंग दिया जो लोग कहते थे कि बहुजन समाज पार्टी कहीं दिखती ही नहीं है सूत्रों के अनुसार 30 लाख के आसपास पहुंचे कार्यकर्ताओं ने सभी पार्टियों को अचंभित कर दिया था

ब्यूरो चीफ रामानंद सागर की रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed