ब्रेकिंग न्यूज़ डीग राजस्थान
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर जितेंद्र आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख
कोतवाल अमर सिंह के अनुसार के एसपी ओमप्रकाश मीणा द्वारा डीग जिले में ऑनलाइन ठगी के करने वालो के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एएसपी अखलेश शर्मा और सीओ सीताराम बैरवा के निर्देशन में एएसआई नौबत सिंह ने मय जाप्ता के मुखबिर की सूचना पर बद्रीपुर रोड पर कलुआ उर्फ मुकेश अहीर के खेत में बनी कोठरी के पास पर दबिश देकर 27 वर्षीय जावेद पुत्र जाकिर मेव निवासी गांव भीलमका थाना कोतवाली डीग, 23 वर्षीय तामिल पुत्र जीमल मेव और 23 वर्षीय अनीस मोहम्मद पुत्र इजराइल मेव निवासी गांव बाजीरका थाना बगड़ का तिराहा जिला अलवर को साइबर ठगी करते हुए गिरफ्तार कर उनके कब्जे से तीन एंड्राइड मोबाइल जब्त किए है। गिरफ्तार जावेद, अनीश मोहम्मद और तामिल ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया है कि वह तीनों संयुक्त रूप से मिल कर फर्जी सिमो और जी मेल आईडी व नाम और पते से लोगों को काल कर भोले भाले लोगों से फर्नीचर बेचने का झांसा देकर व अन्य तरीकों से आन लाइन ठगी करते थे।

