ब्रेकिंग न्यूज़ मथुरा
एम डी न्यूज़
रिपोर्टर जितेंद्र
आगरा मंडल ब्यूरो प्रमुख
मथुरा एसएसपी अपडेट,पढ़िए–
— वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने कानून व्यवस्था की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारी शामिल हुए। एसएसपी ने कहा कि जनता की सुरक्षा सर्वोपरि है। नियमित गश्त करें और महत्वपूर्ण स्थान पर पुलिस टीम की जाए। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए रात के समय विशेष सतर्कता बढ़ाने की निर्देश दिए।एसएसपी ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में ढिलाई पाए जाने पर संबंधित कर्मचारी या अधिकारी के खिलाफ सख्त कार्यवाही होगी। एसएसपी ने थानों में लंबित विवेचनाओं शिकायतों और प्रार्थना पत्रों का समयबद्ध व निष्पक्ष निस्तारण सुनिश्चित करने का भी आदेश दिया है। पुलिस थानों पर आने वाले प्रत्येक पीड़ित की बात को प्राथमिकता से सुना जाए और उनकी समस्याओं को तुरंत समाधान किया जाए। जनता से संवाद बढ़ाने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने और क्षेत्र में होने वाली छोटी बड़ी घटनाओं पर त्वरित प्रतिक्रिया देने के लिए भी कहा गया। देररात हुई इस बैठक में एसएसपी का सख्त रुख स्पष्ट देखा गया। उन्होंने दोहराया कि जनपद में अपराध और अपराधियों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जाएगी। पुलिस को अपनी कार्यशैली में सक्रियता लाने का निर्देश दिया गया। ताकि मथुरा में शांति और कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे।

