*बहुआयामी समाचार से प्रयागराज से तहसील हंडिया प्रभारी दीपक कुमार की खास खबर।

सैदाबाद।आज सुबह 22/11/25 को नेशनल हाईवे 19 पर बालीपुर के नागनाथपुर पुलिया के पास सर्विस रोड पर शनिवार को दो वाहनों में टक्कर हो गई। यह हादसा तब हुआ जब बलीपुर ओवर ब्रिज से सहसों की तरफ जा रही सुजानगंज की अर्टिका वाहन, KBS पब्लिक स्कूल सरायइस्माइल के बच्चों से वाहन को टक्कर मारते हुए बिजली के पोल तथा छप्पर को तोड़ते हुए पानी से भरे हुए खेत में दोनों गाड़ियां जाकर पलट गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों की तत्परता से बच्चों को तुरंत एक निजी अस्पताल (जीवन दीप हॉस्पिटल) में ले जाया गया, जहाँ डॉक्टर ने बताया कि सभी बच्चों को गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत स्थिर है।

ग्रामीणों ने बताया कि समय पर मदद मिलने के कारण बड़ा हादसा टल गया। पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेकर आवश्यक जांच शुरू कर दी है।

यह दुर्घटना आने-जाने वाले लोगों के लिए चेतावनी है कि हाईवे पर वाहन चलाते समय सतर्कता बरतनी चाहिए ताकि ऐसी घटनाओं से बच्चे और अन्य पीड़ित न हों।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed