MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
रिपोर्टिंग इंचार्ज फतेहपुर
रवि रावत जनपद (बाराबंकी)

बाराबंकी जिले के फतेहपुर कस्बे अंतर्गत भगौली रोड पर शुक्रवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार अनिल वर्मा (48) की मौके पर ही मौत हो गई। अनिल वर्मा निवासी मोहल्ला कटघरा बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गांव में आयोजित तिलक समारोह में शामिल होने के बाद अनिल वर्मा किसी कार्य से फतेहपुर गए थे। वापस लौटते समय भगौली रोड पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि अनिल वर्मा ट्रक के पहिए के नीचे आ गए और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक को कब्जे में ले लिया, जबकि चालक फरार हो गया है। घटना स्थल पर भीड़ और तनाव की आशंका को देखते हुए बड्डूपुर, कुर्सी, मसौली, घुंघटेर तथा देवा सहित कई थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई।

घर से महज करीब एक किलोमीटर दूर हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ा दी। बताया जाता है कि अनिल वर्मा पहले ग्राम प्रधान रह चुके थे, लेकिन गांव नगर पंचायत में शामिल होने के बाद हुए चुनाव में हार गए थे।

परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
अपर पुलिस अधीक्षक विकास चंद्र त्रिपाठी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। कोतवाल संजीत कुमार सोनकर के अनुसार, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विवेचना जारी है।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *