ब्रेकिंग न्यूज़ बाजना मथुरा
रिपोर्टर –दीपक कुमार
श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
मुख्य: जनपद मथुरा के कस्बा बाजना में तारीख 22 नवंबर 2025 दिन शनिवार बजना कट चौकी क्षेत्र में स्थित हनुमान मंदिर में आज स्थापना दिवस बड़े ही हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों और मंदिर समिति की ओर से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती रही।भंडारे में खीर, पूड़ी-सब्जी,रायता व प्रसाद का वितरण किया गया। आयोजन में पुलिस चौकी बजना कट के अधिकारियों तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने भी पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया और व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।
मंदिर समिति के सदस्यों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी स्थापना दिवस पर भंडारा किया गया है, ताकि क्षेत्र के लोग एक साथ मिलकर धार्मिक आयोजन में भाग ले सकें। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।
स्थानीय लोगों ने इस आयोजन की सराहना की और कहा कि ऐसे धार्मिक कार्यक्रम समाज में एकता और सद्भाव को बढ़ाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *