भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा द्वारा निर्धन कन्या के विवाह में उपयोगी सामान कराया गया उपलब्ध।

वाराणसी भारत विकास परिषद श्रद्धा शाखा द्वारा परिषद के पांच सूत्र सेवा संपर्क सहयोग संस्कार पर आधारित निर्धन कन्या विवाह प्रकल्प के अंतर्गत एवं श्रद्धा शाखा द्वारा इस वर्ष स्थाई प्रकल्प के रूप में एक कन्या के विवाह हेतु उचित एवं उपयोगी सामान श्रद्धा शाखा के सदस्यों द्वारा उपलब्ध कराया गया।
जैसे पलंग, गद्दा डबल बेड की रजाई, तकिया, चादर,साड़ियां, पंखा, टीवी, घड़ी,अलमारी, प्रेस, कैशरोल, अटैची, डिनर सेट,चांदी की पायल एवं बिछिया इत्यादि वस्तुएं भेट स्वरूप दी गई। उपस्थिति के क्रम में प्रांतीय अध्यक्ष अजीत मल्होत्रा प्रांतीय सचिव विवेक तिवारी , एवं विष्णु सेठ , शाखा अध्यक्ष अनिल भट्टाचार्य , संस्थापक योगेश कुमार श्रीवास्तव , विनीता श्रीवास्तव , राजीव पांडे , वरिष्ठ सदस्य शशि भूषण दुबे संतोष यादव , नीतू यादव ,कोषाध्यक्ष राहुल शाह , अभिषेक सिंह सचिव विनीता सिंह ,गतिविधि महिला संयोजिका दीपमाला सिंह की उपस्थिति रही।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *