एम, डी न्यूज़ चैनल मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

‌ मुजफ्फरनगर,, थाना मीरापुर। क्षेत्र रविवार को नई मंडी थाना क्षेत्र के भोपा मार्ग पर मखियाली गांव के पास हुए सड़क हादसे में बब्लू की मौके पर हुई थी मौत गांव भूम्मा निवासी रणवीर ने भी मेरठ में देर रात्रि उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। दोनों युवक बाइक पर सवार होकर मुज़फ्फरनगर स्थित एक वाहन एजेंसी कार्यालय में दूसरी बाइक के कागज लेने गए थे। वापस लौटते समय उनकी बाइक में तेज़ रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी थी। रविवार को पुलिस ने मृतक बबलू के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। घायल रणवीर को गम्भीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया था। देर रात्रि मेरठ मैडिकल में उपचार के दौरान रणवीर की भी मौत हो गई। सोमवार को परिजन रणवीर के शव को भी मुजफ्फरनगर ले आए थे। यहां दिनों मृतकों का पोस्टमार्टम कराया गया। दो युवकों की अचानक मौत से भूम्मा गांव में मातम छा गया। मृतक बबलू अपने पीछे मां सुरेशो,पिता राजवीर, पत्नी रविता,पुत्री सोनम,शीतल, गोलो व पुत्र सनी,लवकुश को छोड़ गया है। बहन सीमा,बबली,अंकुश का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक रणवीर अविवाहित था। उसकी मौत से मां कौशल,बहन सविता, डोली,अलका व भाई प्रणवीर गमजदा है। पिता ऋषिपाल की करीब बारह वर्ष पहले बीमारी के चलते मृत्यु हो चुकी है। परिजनों के अनुसार मृतक बबलू पंजाब के मोघा मंडी में तथा मृतक रणवीर रूपनगर में ईंट भट्टे पर मजदूरी करते थे। बबलू दो दिन पहले तथा रणवीर दशहरे पर पंजाब से अपने घर आया था। एक साथ हुई दो मौत से गांव में ग़म का माहौल है।

1 view

By MD News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *