
आनंद कुमार क्राइम रिपोर्टर इंचार्ज बाराबंकी
MD News
जनपद बाराबंकी के जिलाधिकारी श्री ईशान प्रताप सिंह ने आज 26/10/2026 को प्रशासन के साथ किस के खेत में ग्राम गदिया तहसील नवाबगंज अंतर्गत पहुंचकर खरीफ फसल (धान) की क्रॉप कटिंग प्रक्रिया का मौके पर निरीक्षण किया।
निरीक्षण की मुख्य बातें:
पारदर्शिता पर जोर: डीएम ने निर्देश दिए कि क्रॉप कटिंग का कार्य शासन के निर्धारित मानकों और पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जाए।
किसान के खेत में निरीक्षण किया जा रहा है उत्पादन को लेकर कितना प्रतिशत उत्पादन हो सकता है एक एकड़ में

उत्पादकता का आकलन: निरीक्षण के दौरान ग्राम गदिया में धान की उत्पादकता 30 कुंतल प्रति हेक्टेयर दर्ज की गई।
नीति निर्धारण में भूमिका: जिलाधिकारी ने कहा कि क्रॉप कटिंग से मिलने वाले वास्तविक आंकड़ों से कृषि योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन, फसल बीमा दावों का त्वरित निस्तारण, न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) और कृषि नीति निर्धारण में मदद मिलती है।
सटीक नियोजन: इन आंकड़ों के आधार पर जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में फसल उत्पादन का तुलनात्मक विश्लेषण कर संसाधनों का बेहतर नियोजन सुनिश्चित किया जा सकेगा।
निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट/उप जिलाधिकारी (नवाबगंज) सुश्री गुंजिता अग्रवाल, तहसीलदार नवाबगंज सहित अन्य राजस्व एवं कृषि विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
