टिक्का रेस्टो का हुआ भव्य उद्घाटन।

वाराणसी आज चांदमारी स्थित रिंग रोड दानूपुर में टिक्का रेस्टो का भव्य उद्घाटन कैंट विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलन कर एवं फीता काटकर किया। प्रतिष्ठान के अधिष्ठाता आशुतोष केडिया ने बताया कि यह हमारा दूसरा आउटलेट है पहला आउटलेट हमारा कैवल्य धाम कॉलोनी साकेत मंडप संकट मोचन के पास 2 वर्षों से चल रहा है ग्राहकों की मांग को देखते हुए दूसरा आउटलेट चांदमारी स्थित रिंग रोड पर खोला गया है। इस आउटलेट पर वेज और नॉनवेज दोनों की सुविधा उपलब्ध है खाने के साथ साथ बैंक्विट हॉल, कॉटेज और लान भी ग्राहकों को आकर्षित करेगा । आशुतोष केडिया ने काशी के सम्मानित ग्राहकों से अनुरोध किया एक बार हमारे रिंग रोड स्थित आउटलेट पर आए और हमें सेवा का अवसर दें। उद्घाटन के समय मुख्य रूप से विनोद, ज्ञान प्रकाश अग्रवाल,अविनाश, रितु, मोनिका, नवनीत एवम अभिलाषा पोद्दार मौजूद रहे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *