गोंडा- “यातायात माह नवम्बर-2025” के तहत मिर्जापुर चीनी मिल परिसर में आयोजित यातायात जागरूकता कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने आज वाहन चालकों किसानों एवं कर्मचारियों को सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन हेतु व्यापक रूप से जागरूकता किया । एसपी ने गन्ना लाने वाले किसानों को विशेष रूप से जागरूक किया। उन्हें बताया कि ट्रैक्टर ट्राली के पीछे रिफ्लेक्टर अवश्य लगाएं। ट्रैक्टर ट्राली को कतार में क्रमवार खड़ा करें। ट्राली के नीचे ना सोएं तथा वाहन को आगे पीछे बढ़ाते समय पूर्ण सावधानी बरतें । कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक द्वारा स्वयं भी कई ट्रैक्टर- ट्रालियों के पीछे रिफ्लेक्टर लगाए गए तथा किसानों को यह जागरूक किया गया कि रीफेक्टर लगाने से रात्रि में वाहन की पहचान बेहतर होती है,और दुर्घटना की संभावनाएं कम होती हैं। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों एवं कर्मचारियों को वाहन चलाते समय मोबाइल फोन/ ईयरफोन, का उपयोग न करने, दो पहिया वाहन पर चालक व पीछे बैठे व्यक्ति द्वारा हेलमेट के अनिवार्य प्रयोग,चार पहिया वाहनों में सीट बेल्ट लगाने,बैध परमिट ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन,बीमा एवं प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र साथ रखने तथा निर्धारित गति सीमा में वाहन चलाने के संबंध में जागरूक किया गया वाहन चलाते समय मादक पदार्थों के सेवन से होने वाले जोखिमो पर भी विस्तार से जानकारी दी गई । यातायात नियमों का ईमानदारी से पालन करने वाले किसानो कर्मचारी एवं वाहन चालकों को पुलिस अधीक्षक द्वारा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी,प्रभारी निरीक्षक कटरा बाजार राजेश कुमार सिंह सहित चीनी मिल के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *