MD News बहुआयामी सामाचार चैनल जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

आज दिनांक 23 नवंबर 2025 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन (रजि.) के जिला अध्यक्ष श्री राकेश त्यागी जी ने उत्तर प्रदेश सरकार के माननीय राज्य मंत्री श्री कपिल देव अग्रवाल से शिष्टाचार भेंट की।
इस अवसर पर राकेश त्यागी जी ने मंत्री जी को पटका पहनाकर सम्मानित किया तथा जिले के व्यापारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं एवं चुनौतियों से मंत्री जी को अवगत कराया।
मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने आश्वस्त करते हुए कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है, और व्यापारिक गतिविधियों को सुचारू एवं सुरक्षित बनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।
बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुई तथा व्यापारियों की बेहतरी हेतु सकारात्मक आशाएँ व्यक्त की गईं।
