अमेठी:
जनपद अमेठी के पीपरपुर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर स्थित रेलवे क्रॉसिंग, नरबहनपुर के पास रेलवे ट्रैक पर लगभग 32 वर्षीय अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *