MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

जनपद बागपत
बड़ौत। आगामी 24 नवंबर 2025 को बड़ौत रेलवे स्टेशन पर होने वाले भव्य कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आज व्यापक निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने स्टेशन परिसर, मंच, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य सभी प्रबंधों का बारीकी से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान रेलवे विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

कल दोपहर 12:00 बजे देश के दो प्रमुख नेता—माननीय केंद्रीय रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव तथा माननीय केंद्रीय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री जयंत चौधरी—बड़ौत रेलवे स्टेशन से दिल्ली–शामली के बीच चलने वाली दो नई ट्रेनों का शुभारंभ करेंगे। दोनों मंत्री हरी झंडी दिखाकर ट्रेनों को रवाना करेंगे, जिससे इस रूट पर यात्रियों को नई सुविधा और बेहतर कनेक्टिविटी प्राप्त होगी।

स्थानीय नागरिकों और क्षेत्रवासियों में इस कार्यक्रम को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार नई ट्रेनों के शुरू होने से आवागमन सुगम होगा और व्यापारिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा।

कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के सभी इंतज़ाम अंतिम चरण में हैं।

Loading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *