MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

नगर क्षेत्र में SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया तेजी से चल रही है। लोगों को फॉर्म भरने में सहायता प्रदान कराने के लिए BLO (Booth Level Officer) सभी वार्डों में बैठकर नागरिकों की मदद कर रहे हैं। नगरवासी अपने-अपने वार्ड के सभासद (वार्ड सदस्य) से भी संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
टीचर कॉलोनी व बड़ौत रोड क्षेत्र में विशेष व्यवस्था
लगभग दो दिनों से टीचर कॉलोनी क्षेत्र में अग्रसेन पार्क पर
BLO पूनम,
नगर पंचायत सदस्य
पूर्व सभासद उम्मीदवार आशीष जैन (टीचर कॉलोनी)
बैठकर लोगों के SIR फॉर्म उपलब्ध करा रहे हैं और उन्हें भरने में सहयोग दे रहे हैं। बड़ौत रोड क्षेत्र से संबंधित कुछ फॉर्म भी BLO पूनम के पास उपलब्ध हैं, जिनका वितरण यहीं से किया जा रहा है।
2003 की मतदाता नामावली न मिलने पर सहायता
जिन नागरिकों के पास 2003 की सूची उपलब्ध नहीं है, वे
MD News के सहायक ब्यूरो प्रमुख रोहित जैन (मो. 9412582966)
से संपर्क कर आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025
सूत्रों के अनुसार SIR फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 4 दिसंबर 2025 निर्धारित की गई है। नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे 4 नवंबर 2025 से पहले अपने फॉर्म भरकर BLO को जमा करें, ताकि समय पर नाम दर्ज हो सके।
फॉर्म न मिलने पर क्या करें?
प्रत्येक फॉर्म पर संबंधित BLO का मोबाइल नंबर दर्ज है। नागरिक उस नंबर पर कॉल कर अपने फॉर्म और जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
यदि घर पर सभी सदस्यों के फॉर्म नहीं पहुँचे हैं या किसी सदस्य का फॉर्म नहीं मिला है, तो BLO से संपर्क कर स्थिति स्पष्ट की जा सकती है।
जिन लोगों के घर फॉर्म नहीं पहुँचे लेकिन पड़ोसियों को फॉर्म मिले हैं, वे उनसे BLO का मोबाइल नंबर लेकर अपने फॉर्म प्राप्त कर सकते हैं।
नगर प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे समय से पहले SIR फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *