एम डी न्यूज़ बरेली रिपोर्टर गौरव कुमार


बरेली में उत्तर प्रदेश आशा वर्कर्स यूनियन ने अपनी मांगों को पूरा न किए जाने पर 15 दिसंबर से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी है। यूनियन ने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अपर जिलाधिकारी को सौंपा। बरेली के सेठ दामोदर स्वरूप पार्क में धरने के दौरान कार्यकर्ताओं ने बताया कि आशा वर्कर्स के कई महीनों का भुगतान अभी तक नहीं किया गया है। 14 सूत्रीय मांग पत्र में प्रमुख मांगों में लंबित भुगतान तुरंत जारी करना, नए श्रम कानूनों के तहत भुगतान सुनिश्चित करना और आशाओं व आशा संगिनियों को ईपीएफ व ईएसआई का लाभ प्रदान करना शामिल है। इसके अलावा, उन्होंने सेवानिवृत्ति पर ग्रेच्युटी का भुगतान, 10 लाख रुपए का स्वास्थ्य बीमा और 50 लाख रुपए का जीवन बीमा देने की भी मांग की है। आशाओं के लिए न्यूनतम मानदेय 21,000 रुपए और आशा संगिनियों के लिए 28,000 रुपए करने की भी मांग की गई है।अन्य मांगों में आशा संगिनी कर्मियों को यात्रा भत्ता, 5G मोबाइल सुविधा, तथा बिहार सरकार की तर्ज पर गोल्डन आयुष्मान कार्ड और आभा परिचय पत्र की सुविधा शामिल है। यूनियन ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिसंबर तक उनकी मांगें पूरी नहीं की गईं, तो जिले की सभी आशाएं अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चली जाएंगी। ज्ञापन सौंपते समय शिववती साहू, मुन्नी देवी, मंजू पटेल, सुनीता गंगवार सहित कई आशा कार्यकर्ता मौजूद थे।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *