मुजफ्फरनगर में अपराधों पर लगाम लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत बुढाना थाना पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश, पुलिस अधीक्षक ग्रामीण के मार्गदर्शन तथा क्षेत्राधिकारी बुढाना के पर्यवेक्षण में बुढाना पुलिस ने अवैध असलहे के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
अफज़ाल पुत्र उमर मोहम्मद
निवासी: ग्राम जौला, थाना बुढाना, मुजफ्फरनगर
उम्र: 23 वर्ष
मुकदमा पंजीकरण
मु0अ0सं0– 479/25
धारा – 3/25 आर्म्स एक्ट
थाना – बुढाना
क्या-क्या हुआ बरामद?
एक अवैध तमंचा 315 बोर
एक जिंदा कारतूस 315 बोर
कब और कहाँ हुई गिरफ्तारी?
स्थान: जौला नहर पटरी से लगभग 50 मीटर पहले, ग्राम जौला की ओर
दिनांक: 28 नवंबर 2025
समय: रात करीब 11:25 बजे
कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

  1. उ0नि0 ललित कुमार
  2. कांस्टेबल 1913 मोहम्मद इस्फाक
  3. कांस्टेबल 67 सौरभ कुमार
    पुलिस ने बताया कि अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है।
    बुढाना पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती मिली है और अवैध असलहा रखने वालों में खौफ का माहौल बना है।
    बुढाना पुलिस की यह तत्परता व चौकसी कानून-व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में सराहनीय कदम है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *