सुबह की रोस्टिंग से परेशान व्यापारी पहुंचे तहसील
एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, एसडीएम ने समस्या का समाधान कराने का दिया आश्वासन
29.11.2025
पलिया नगर में प्रतिदिन होने वाली सुबह की विद्युत रोस्टिंग से परेशान व्यापारियों व आम जनता ने शनिवार को आवाज बुलंद की। व्यापार मण्डल अध्यक्ष गौरव गुप्ता की अगुवाई में व्यापार मण्डल के पदाधिकारी व बड़ी संख्या में व्यापारी पलिया तहसील पहुंचे और एसडीएम डॉ. अवनीश कुमार को ज्ञापन सौंपकर रोस्टिंग समय बदलने की मांग की।
ज्ञापन में कहा गया है कि विद्युत विभाग द्वारा सुबह 6 बजे से 7:30 बजे तक की जा रही नियमित रोस्टिंग से बच्चों की पढ़ाई बुरी तरह प्रभावित हो रही है। वहीं जल्द ही परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं, ऐसे में सुबह के समय बिजली न होने से विद्यार्थियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है
व्यापारियों ने यह भी बताया कि घरेलू कामकाज में महिलाओं को सबसे अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। बिजली कटौती के कारण पानी की सप्लाई बाधित हो जाती है, जिससे बच्चों को समय से तैयार कर स्कूल भेजना मुश्किल हो जाता हैव्यापार मण्डल ने मांग की कि सुबह की रोस्टिंग को दोपहर या दोपहर बाद के समय में किया जाए

