फरधान के पीरपुर में धनुष यज्ञ मेला शुरू
थाना प्रभारी ने फीता काटकर किया उद्घाटन
रिपोर्ट— शाबान सिद्दीकी
फरधान खीरी। फरधान थाना क्षेत्र के पीरपुर में धनुष यज्ञ मेले का उद्घाटन किया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी ने फीता काटकर मेले का शुभारंभ किया। इससे पहले वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन भी संपन्न हुआ।
मेले के संचालक कृष्ण मुरारी शर्मा ने पंडितों को बुलाकर वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भूमि पूजन कराया। इस दौरान कन्याओं को भोजन भी कराया गया। शाम करीब आठ बजे मुख्य अतिथि के रूप में थाना प्रभारी निरीक्षक दयाशंकर द्विवेदी व मंजीत कश्यप पूर्व प्रधान जिला मंत्री भाजपा ओबीसी मेला ग्राउंड पहुंचे और फीता काटकर मेले का उद्घाटन किया। इसके बाद गणेश जी की आरती की गई।
यह मेला इस वर्ष 29 नवंबर से शुरू होकर 03 दिसंबर तक कुल पांच दिनों तक चलेगा। मेला अध्यक्ष राम प्रकाश गुप्ता ने बताया कि पिछले साल की सफलता को कायम रखते हुए इस वर्ष भी मेला बिना किसी बाधा के शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने का प्रयास किया जाएगा।
श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए मेला कमेटी ने बैठने की उचित व्यवस्था की है। इस अवसर पर मेला कमेटी के राम प्रकाश गुप्ता (अध्यक्ष), मधुकांत तिवारी (कोषाध्यक्ष), कृष्ण मुरारी शर्मा (संचालक), मुकेश गिरी “एडवोकेट’’ (महासचिव), अनूप तिवारी (लेखक), पंकज वर्मा (पूर्व प्रधान ) बबलू मिश्रा, सोनू वर्मा , घनश्याम वर्मा , रामनारायण पांडे , मनोज वर्मा , मोतीलाल गुप्ता , सुरेश गुप्ता , अभिषेक अवस्थी , मोहम्मद हनीफ , अजीज अहमद , भारत प्रसाद सैनी , हरिश्चंद्र उर्फ लपू , गौतम , शिवपाल सिंह , शिवकुमार , जगतपाल राठौर , राजेश गौतम , डॉक्टर राकेश गुप्ता , राजू गुप्ता , राम प्रकाश तिवारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और मेलार्थी मौजूद रहे।

