सहसवान : संचारी रोग नियंत्रण पखवाड़े के प्रति जागरूक करने हेतु बकर ईद के शुभ अवसर पर *आज दिनांक 8 जुलाई 2022 को विकासखंड सहसवान की ग्राम पंचायत आलमपुर जाहिदपुर एडीओ पंचायत महोदय के कुशल नेतृत्व में सफाई कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष ने चलाया विशेष स्वच्छता अभियान* एवं सफाई के प्रति लोगों को जागरूक किया ईद के पावन मौके पर मस्जिद के आसपास विशेष साफ सफाई का कार्य किया गया

एडीओ पंचायत महोदय ने समस्त सफाई कर्मचारी को निर्देश दिए बकरीद पर होने वाली कुर्बानी के अवशेष गड्ढा करके दबा दिए जाएं किसी नाली या किसी भी सार्वजनिक जगह पर खून व अवशेष ना पाए जाए जिससे किसी अन्य समुदाय को आहत पहुंचे। इस मौके पर नितेश कुमार प्रदेश संयुक्त मंत्री सफाई कर्मचारी संघ,सचिन सक्सेना,राजपाल सिंह,श्रीपाल यादव,चमन दयाल,जोरावर सिंह,जितेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे ।

✍️ ब्यूरो रिपोर्ट आलोक मालपाणी (बरेली मंडल)

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *