MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर
उत्तराखंड के गंगोलीहाट क्षेत्र में घर से बिना बताए लापता हुई 19 वर्षीय युवती को पुलिस ने लगातार प्रयासों और तकनीकी निगरानी की मदद से 25 दिनों बाद सकुशल बरामद कर लिया।
दिनांक 03 नवम्बर 2025 को परिजनों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस ने तुरंत गुमशुदगी रिपोर्ट दर्ज कर खोजबीन शुरू की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने लगातार सर्विलांस, तकनीकी विश्लेषण और विभिन्न स्थानों पर संपर्क कर युवती के मूवमेंट को ट्रेस किया।
कड़ी मेहनत और सतत प्रयासों के बाद दिनांक 28 नवम्बर 2025 को पुलिस ने युवती को पंजाब से सुरक्षित बरामद कर लिया, जिसे बाद में परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया।
यह कार्रवाई दर्शाती है कि
Uttarakhand Police हर नागरिक की सुरक्षा के लिए सजग, संवेदनशील और पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

