MD News बहुआयामी सामाचार चैनल
जिला सहायक ब्यूरो प्रमुख
रोहित जैन जनपद मुजफ्फरनगर

संभल पुलिस ने 30 नवंबर 2025 दिन रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए उस युवक को गिरफ्तार कर लिया है, जो लंबे समय से पुलिस की वर्दी का गलत इस्तेमाल कर लोगों को ठग रहा था। आरोपी की पहचान सलमान उर्फ़ मुबारक निवासी संभल के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी सलमान पुलिस की वर्दी पहनकर इलाके में रौब जमाता था, खुद को यूपी पुलिस का जवान बताकर लोगों पर दबदबा बनाता था। इसी धोखे का फायदा उठाते हुए उसने एक युवती से शादी भी कर ली और कई लोगों से अवैध रूप से पैसे वसूले।
हाल ही में उसने एक ग्रामीण से 30 हजार रुपये की रंगदारी मांगी थी। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
चौंकाने वाली बात यह है कि एक साल पहले भी वह फर्जी सिपाही बनकर दुकानदारों से मुफ्त सामान लेने के मामले में पकड़ा जा चुका है। तब भी उसके खिलाफ कार्रवाई की गई थी, लेकिन जेल से बाहर आने के बाद वह फिर उसी हरकत में लग गया।
पुलिस अब उसके पिछले सभी मामलों की छानबीन कर रही है और यह भी संभावना है कि उसके गिरोह या अन्य साथियों के बारे में भी खुलासे हो सकते हैं।
संभल पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई की स्थानीय लोग सराहना कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *