एम, डी, न्यूज़ चैनल। मुजफ्फरनगर से रूखशीद अहमद की रिपोर्ट।

मुजफ्फरनगर,चरथावल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मुजफ्फरनगर संजय कुमार वर्मा के तथा थाना प्रभारी चरथावल सत्यनारायण दहिया के नेतृत्व में दिनांक 30.11.2025 को थाना चरथावल पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम पीपलशाह मार्ग के निकट दो व्यक्ति अवैध मादक पदार्थ के साथ संदिग्ध परिस्थिति में मौजूद हैं। सूचना पर विश्वास करते हुए थाना चरथावल पुलिस तत्काल मुखबिर द्वार बताए गए स्थान पर पहुँची और सतर्कता बरतते हुए दोनों व्यक्तियों की घेराबंदी की गयी तथा अभियुक्तों को भागने का मौका दिए बिना एक बारगी दबिश देकर मौके से ही गिरफ्तार कर किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 3.422 किलोग्राम अवैध गांजा तथा एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर अभियुक्तों ने अपने नाम अकबर पुत्र समीम निवासी ग्राम बेगी नाजर, व इशाक पुत्र शहीद निवासी ग्राम बेगीनाजर, थाना गंगोह जनपद सहारनपुर बताएं । थाना चरथावल पुलिस द्वारा अभियुक्तों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

0 views

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *