प्रेस-नोट
- विश्व एड्स दिवस के अवसर पर हुआ विधिक जागरूकता शिविर*
अपर जिला जज/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई भूपेन्द्र प्रताप ने बताया कि उ0प्र0 राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार एवं माननीय जनपद न्यायाधीश/ अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हरदोई श्रीमती रीता कौशिक के आदेशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में आज दिनांक 01.12.2025 को विश्व एड्स दिवस पर मेडिकल कॉलेज हरदोई में सभागार में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया । डॉ. नोमान उल्ला द्वारा एड्स के लक्षण व उससे बचने के उपाय के विषय में जानकारी दी। अपर जिला जज भूपेन्द्र प्रताप द्वारा एड्स अधिनियम के विषय में विस्तृत रूप से जानकारी दी।शिविर में थानाध्यक्ष को.शहर, चिकित्सक तथा अधिक संख्या में लोग उपस्थित रहे।

