कर्मचारियों एवं पेंशनरों का चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को कई-कई महीनों अटकाए बैठे हैं सम्बन्धित अधिकारी

गोरखपुर 1 दिसम्बर 2025/ राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा गोरखपुर की बैठक डिप्लोमा इंजीनियर संघ भवन पर क्षेत्रीय अध्यक्ष राम समूझ शर्मा की अध्यक्षता तथा संचालन ई. सौरभ श्रीवास्तव ने की मुख्य अतिथि रुपेश कुमार श्रीवास्तव अध्यक्ष राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद रहे l
ई. राम समूझ शर्मा, रूपेश कुमार श्रीवास्तव, पंडित श्याम नारायणन शुक्ला, अनूप कुमार श्रीवास्तव , सौरभ श्रीवास्तव आदि ने कहा कि सिंचाई विभाग से काफी शिकायतें प्राप्त हो रही है कि अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड गोरखपुर द्वारा माननीय मुख्यमंत्री जी के आदेशों कि धज्जियां उड़ा रहे हैं
तथा कार्यालय से हमेशा गायब रहते है इसी क्रम में सिंचाई विभाग के कर्मचारियों एवम पेंशनरों का चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को कई कई महीनों अटकाए रहते है जबकि सेवारत कर्मचारी/ पेंशनर्स गम्भीर बीमारियों जैसे कैंसर , फालिज , हृदय रोग तथा लीवर से जूझ रहे है और खंड कार्यालय से ले के डीडीओ कार्यालय तक कर्मचारी इधर उधर चक्कर लगाते रहते हैं।मुख्यमंत्री जी के शहर में अधिशासी अभियंता सिंचाई खंड गोरखपुर द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों को अपने कार्यालय में ही डंप कर रखा है जबकि कोई पत्रावली तीन दिन से अधिक नहीं रख सकते तत्काल सारे पत्रावलियों सेवानिवृत्ति / सेवारत कर्मचारी का चिकित्सा प्रतिपूर्ति परीक्षण कराने हेतु तत्काल प्रभाव से सीएमओ कार्यालय भेजे और भुक्तान करावे — रुपेश । जिसके उपरान्त चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों के भुक्तान में 6 महीने से ले कर 1 साल तक लग जाते है और गंभीर बीमारियों इलाज के अभाव में कर्मचारियों/ पेंशनर्स के साथ अनहोनी घटना घट जाती है l
ऐसे तानाशाह/ लापरवाह अधिशासी अभियंता कुर्सी पे बने रहने योग्य नहीं हैं l इसी क्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद जनपद शाखा गोरखपुर के जनपद अध्यक्ष श्री रुपेश कुमार श्रीवास्तव जनपद महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल माननीय मुख्यमंत्री जी उत्तर प्रदेश सरकार, माननीय जिलाधिकारी महोदय से मिल कर उक्त अधिशासी अभियंता की शिकायत करेगे और उनपर कार्यवाही करने का अनुरोध करेगा l
खंड के आहरण वितरण अधिकारी से इस आशय से अनुरोध है कि सेवारत कर्मचारियों और अधिकारियों/ पेंशनर्स का चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का भुक्तान तत्काल प्रभाव से करावे अन्यथा की स्थिति में संगठन कभी भी किसी समय उच्च अधिकारियों का घेराव करने को बाध्य होगा l
रूपेश कुमार श्रीवास्तव, मदन मुरारी शुक्ल , अशोक कुमार पांडे ,श्याम नारायण शुक्ल, अनूप कुमार, सौरभ कुमार श्रीवास्तव, डॉ सरिता सिंह, विनीता सिंह, रीता सिंह, रमेश कुमार वर्मा, रामधनी पासवान, निसार , राजेश मिश्र ,श्रीनाथ गुप्ता कृष्णमोहन गुप्ता आदि लोग उपस्थित रहे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *