वीरेंद्र वर्मा एमडी न्यूज ब्यूरो चीफ आगरा

फिरोजाबाद-फतेहाबाद मार्ग पर पूठपुरा स्थित ईंट भट्ठे के पास सोमवार को एक अज्ञात वाहन ने सड़क पर घूम रहे आवारा गोवंश को टक्कर मार दी। इस हादसे में गाय गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना की जानकारी स्थानीय ग्रामीणों द्वारा तुरंत पशु विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी फतेहाबाद डॉ. यशवंत सिंह ने विभागीय टीम को मौके पर भेजा। पैराबेट राजकुमार, पैराबेट रामनिवास और कर्मचारी मदन मोहन ने घटनास्थल पर पहुंचकर घायल गाय का प्राथमिक उपचार किया।

टीम ने गाय को दर्दनाशक इंजेक्शन, एंटीबायोटिक और आवश्यक प्राथमिक चिकित्सा देकर उसकी हालत को स्थिर किया। ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग पर आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, जिससे दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है।

लोगों ने प्रशासन से आवारा गोवंश की समस्या पर ध्यान देने और उनके सुरक्षित प्रबंधन को सुनिश्चित करने की मांग की है। उपमुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. यशवंत सिंह ने कहा कि सूचना मिलते ही तुरंत टीम भेजकर घायल गाय का उपचार कराया गया।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि ऐसी किसी भी घटना की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि समय पर उपचार देकर पशु की जान बचाई जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *